Edited By meena, Updated: 12 Jan, 2021 04:01 PM
अपने दंबग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दमोह विधायक रामबाई की आपने अब तक फटकार, ललकार, देखी होगी लेकिन अब उनका एक निराला अंदाज देखने को मिल रहा है। दमोह विधायक रामबाई का एक मस्ती भरा डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी बेटी के...
दमोह(इम्तियाज चिश्ती): अपने दंबग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दमोह विधायक रामबाई की आपने अब तक फटकार, ललकार, देखी होगी लेकिन अब उनका एक निराला अंदाज देखने को मिल रहा है। दमोह विधायक रामबाई का एक मस्ती भरा डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी बेटी के जन्मदिन की पार्टी का बताया जा रहा है। दबंग विधायक के रुआविला चेहरे पर मस्ती भरे अंदाज़ हर किसी को भा रहे हैं।
दमोह के पथरिया से दबंग विधायक रामबाई के किस्से तो आपने खूब सुने और देखें भी किस तरह अधिकारियों-कर्मचारियों को हड़काती नज़र आती रहीं। लेकिन अब जो वीडियो उनका वायरल हो रहा है उसमें ना सरकारी अफसर है और ना कर्मचारियों को फटकार। बल्कि विधायक महोदय डांस करती नज़र आ रही है।
उनका यह रुप देख हर कोई सोचने को मजबूर है कि क्या यह वही रामबाई है जो बात-बात पर भड़क जाया करती थी। लेकिन आज मौका है उनकी बेटी मेघा सिंह परिहार के जन्म दिन का। उन्होंने बर्थडे केक काटा और अपने रिस्तेदारों के साथ जमकर ठुमके लगाये।
वहीं सभी ने बेटी मेघा सिंह को शुभकामनाएं, दुआएं दी। ये अंदाज कभी-कभी देखने को मिलता है विधायक रामबाई वरना आये दिन धमकी भरे वीडियो वायरल होते रहते है। आज का ये अंदाज़ जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया।