महाकाल मंदिर में काफिला लेकर घुस गया भाजपा विधायक का बेटा, भड़क गए DM और SP, सभी गाड़ियां जब्त

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Aug, 2024 03:47 PM

mla s son entered mahakal temple with a convoy of cars

देवास विधायक का पुत्र गाड़ियों के काफिले के साथ महाकाल लोक तक घुस गया।

उज्जैन। नागपंचमी पर जहां लाखों श्रद्धालु भगवान नाग चंद्रशेखर के दर्शन के लिए 8 से 10 घंटे तक कतार में लगे रहे। वहीं शुक्रवार दोपहर में देवास विधायक का पुत्र गाड़ियों के काफिले के साथ महाकाल लोक तक घुस गया। नतीजतन गुस्से में कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने दौड़ लगाकर गाड़ियों को रोका और जब्त कर ली। घटना को लेकर कलेक्टर की कांग्रेस विधायक महेश परमार से हॉट टॉक भी हो गई। महाकाल मंदिर के तीसरे खंड पर स्थित नाग चंदेश्वर के पट सिर्फ नागपंचमी पर 24 घंटे के लिए खुलते हैं। इसलिए देशभर से लाखों श्रद्धालु गुरुवार रात से ही दर्शन के लिए कतार में लगे हुए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे देवास विधायक गायत्री राजे के का पुत्र विक्रम सिंह राजे चार गाड़ियों के काफिले के साथ रोब दिखाते हुए बेरीकेट हटवाकर महाकाल लोक तक पहुंच गया। 

PunjabKesari
महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे पर कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने यह नजारा देखा तो वे दौड़कर गाड़ियों तक पहुंचें और कार चालकों को जमकर फटकार लगाते हुए कारवाई के लिए कार महाकाल थाने भिजवा दी। कारों का काफिला महाकाल लोक में घुसने से कलेक्टर व एसपी जमकर नाराज हुए। ड्राइवर को लताड़ लगाते हुए कलेक्टर ने एक कार की चाबी भी छीन ली। मामले में कलेक्टर ने बताया कि चारों गाड़ियां थाने पहुंचा दी है। वहीं एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहनों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। बता दें की कंट्रोल रूम से आगे वीवीआईपी की गाड़ी भी प्रतिबंधित है।

PunjabKesariविधायक ने प्रशासन को जिम्मेदार बताया

खास बात यह है कि तराना विधायक महेश परमार ने घटना देखी तो उन्होंने कलेक्टर सिंह से कह दिया की सत्ताधारी पावर का इस्तेमाल कर गाड़ी परिसर तक ला रहे हैं। वहीं आम श्रद्धालु घंटों कतार में लगा है। इसी बात पर बहस होने पर विधायक ने कलेक्टर को ऊंची आवाज में नहीं बोलने की चेतावनी भी दे दी। बाद में विधायक महेश परमार ने मीडिया के सामने भी घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!