खंडवा चर्बी कांड पर मोहन सरकार बड़ा एक्शन! लाइसेंस खत्म फिर भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड फैक्ट्री पर चला हथौड़ा

Edited By meena, Updated: 30 Apr, 2026 12:30 PM

mohan government takes major action on khandwa tallow scandal

मध्य प्रदेश के खंडवा में चर्बी कांड में गुरुवार जिला प्रशाशन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर हथौड़ा चलाकर जमीदोज कर दिया। साथ ही अवैध फैक्ट्री को आंख मूंदकर चलने देने वाले दो निगम अफसरों पर आखिरकार...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में चर्बी कांड में गुरुवार जिला प्रशाशन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर हथौड़ा चलाकर जमीदोज कर दिया। साथ ही अवैध फैक्ट्री को आंख मूंदकर चलने देने वाले दो निगम अफसरों पर आखिरकार गाज गिर ही गई। नगर निगम खंडवा ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक अमित अग्रवाल और प्रभारी अधिकारी पशुवध गृह जाकिर अहमद को सस्पेंड कर दिया।

PunjabKesari

दरअसल खंडवा के परेशीपुरा बेगम पार्क के पास पशुओं की चर्बी से घी बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया था। जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2023 को ही खत्म हो गया था। यानी 3 साल से अवैध धंधा चल रहा था, पर निगम के जिम्मेदार सोते रहे। अमित अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने न तो फैक्ट्री बंद कराई, न ही अफसरों को बताया। वहीं जाकिर अहमद पर पशुवध गृह में अवैध काम, गंदगी और रिपोर्टिंग में लापरवाही का आरोप है। दोनों को म.प्र. सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। अमित अग्रवाल का मुख्यालय अब SBM/जनगणना कार्यालय जोन-04 और जाकिर अहमद का जलप्रदाय विभाग रहेगा। निगम ने साफ कहा- जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शेंगे नहीं, आगे भी कार्रवाई होगा।

PunjabKesari

कारवाई के दौरान बड़ी संख्या ने पुलिस बल के साथ सीटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम आयुक्त प्रियंका राजावत मौके पर पहुंचे कारखाने के अंदर जाने के लिए जेसीबी का रास्ता नहीं था गली बहुत सकरी थी जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने हथौड़ा चलाकर करीब 5 हजार स्क्वेयर फिट में बने कारखाने को जमींजोद किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!