गुना पर भारी रहा शनिवार! आरोन घटना के बाद मूढरा हनुमान में किसान पर चली धना धन गोलियां

Edited By meena, Updated: 15 May, 2022 01:05 PM

money bullets fired on farmer in mudhra hanuman

शनिवार का दिन गुना के लिए कई गंभीर अपराध और घटनाओं के नाम रहा। आरोन में पुलिसकर्मियों की हत्या के अलावा बमौरी तहसील के मूडऱा हनुमान गांव में एक किसान पर कट्टे से फायर करने की वारदात सामने आई। हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया था। डायल-100 ने घायल...

गुना(मिस्बाह नूर): शनिवार का दिन गुना के लिए कई गंभीर अपराध और घटनाओं के नाम रहा। आरोन में पुलिसकर्मियों की हत्या के अलावा बमौरी तहसील के मूडऱा हनुमान गांव में एक किसान पर कट्टे से फायर करने की वारदात सामने आई। हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया था। डायल-100 ने घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

PunjabKesari
मूडऱा हनुमान में हुए जानलेवा हमले में 48 वर्षीय लखन मीना को कई छर्रे लगे हैं, जिसका लहुलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती लखन मीना का आरोप है कि गांव के ही लक्ष्मण, नवल, कार्तिक और कृष्ण गोपाल मीना ने उसपर कट्टे से हमला किया है। हमले के दौरान वह झागर और मूडऱा के बीच स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी आरोपी पहुंचे और फायर करना शुरु कर दिया। हालांकि इससे पहले लखन मीना के खिलाफ आरोपियों के परिजनों से मारपीट करने का मामला कोर्ट में विचारधीन बना हुआ है। पुलिस इस तथ्य को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। घटना के बाद डायल-100  मौके पर पहुंची और लखन को सबसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!