मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By meena, Updated: 16 Jun, 2020 06:22 PM

monsoon entry in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। झमाझम हो रही बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार, मगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मानसून सबसे पहले बैतूल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर समेत छह जिलों...

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। झमाझम हो रही बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार, मगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मानसून सबसे पहले बैतूल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर समेत छह जिलों में पहुंचा। इसका असर पूरे मध्य प्रदेश में देखने को मिला।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 17 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 48 घंटे के दौरान मानूसन के पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ने की पूरी संभावना है।

PunjabKesari

बता दें कि 38 जिलों के 82 शहरों और कस्बों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री दो रास्तों से हुई है। मानसून अरब सागर से महाराष्ट्र-गुजरात के बाद बुरहानपुर और बंगाल की खाड़ी से बालाघाट होते हुए आगे बढ़ा।

PunjabKesari

मानसून विभाग ने अगले तीन दिन में ग्वालियर-चंबल को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मानसून आने की संभावना जताई है। जबकि अनूपपुर बड़वानी,बैतूल, छिंदवाड़ा,धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ, खरगोन, नरसिंहपुर, रीवा,सिवनी, शहडोल, सीधी,सिंगरौली और उमरिया जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!