MP Election: सिंधिया का आरोप- BJP ने भ्रष्टाचार का किया विकेन्द्रीकरण

Edited By suman, Updated: 25 Nov, 2018 11:08 AM

mp election bjp has done decentralization of decentralization scindia

कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की BJP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ''उसने अपने शासन में भ्रष्टाचार का विकेन्द्रीकरण किया है। सिंधिया ने शनिवार को  जिले के मुंगावली, चंदेरी...

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की BJP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'उसने अपने शासन में भ्रष्टाचार का विकेन्द्रीकरण किया है। सिंधिया ने शनिवार को  जिले के मुंगावली, चंदेरी विधानसभा के नई सराय और अशोकनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि BJP के जो नेता पहले साइकिल पर घूमते थे, वह अब हेलीकॉप्टर की सवारी कर रहे हैं'। 

PunjabKesari

'कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया था, लेकिन प्रदेश की BJP सरकार ने अपने शासनकाल में भृष्टाचार का विकेंद्रीकरण किया है। आलम यह है कि आज जहां भी जाओ हर कहीं भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आता है। रेत के धंधे में नदियों का सीना छलनी हो रहा है, जबकि रेत के इस अवैध उत्खनन से जुड़े लोग मौज कर रहे हैं।' सिंधिया ने कहा 'अशोकनगर जिले में भी नदियों पर रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है और प्रशासन मूक बना हुआ है। साथ ही सिंधिया ने कहा कि प्रदेश विकास के मामले में भले ही अव्वल नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार, कुपोषण, गरीबी और अवैध उत्खनन में काफी तरक्की कर रहा है'।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!