MP Eleection: गुरुवार को केन्द्रीय मंत्रियों की सभाएं, देखिए पुरा कार्यक्रम

Edited By Vikas kumar, Updated: 22 Nov, 2018 10:54 AM

mp eleection central leaders meeting on thursday see pura program

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के स्टार प्रचारक अब मैदान में हैं। भाजपा अपना किला बचाने के लिए अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार चुकी है। तो वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स

भोपाल: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के स्टार प्रचारक अब मैदान में हैं। भाजपा अपना किला बचाने के लिए अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार चुकी है। तो वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है।

PunjabKesari

गुरुवार को प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, स्मृति इरानी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेशाध्य़क्ष राकेश सिंह भी पार्टी के लिए सभाएं करेंगे।

ये है आज का कार्यक्रम...

  • राजनाथ सिंह - केन्द्रीय मंत्री गुरुवार दोपहर 12.05 बजे आगर मालवा में जनसभा करेंगे. उसके बाद वो दोपहर 1.35 बजे रतलाम ज़िले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलोदा और दोपहर 2.55 बजे बड़ावदा में जनसभा करेंगे।
  • रविशंकर प्रसाद - रविशंकर प्रसाद भी गुरुवार को प्रदेश दौरे पर होंगे। वो दोपहर 2.30 बजे इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे वकीलों से चर्चा करेंगे।
  • स्मृति ईरानी - केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुरुवार को प्रदेश दौरे पर होंगी। वो सुबह 10.50 बजे बुरहानपुर में सभा करेंगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे नेपानगर, 1 बजे खरगौन के बडवाह, दोपहर 2.05 बजे देवास, 3.45 बजे इंदौर-3 में जनसभा करेंगी।
  • शाहनवाज हुसैन - केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन मालवा के दौरे पर हैं। उनकी दोपहर 2.30 बजे देवास और रात 8.15 बजे इंदौर-3 और इंदौर-5 में आमसभाएं हैं।
  • शिवराज सिंह - मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा से आज के अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वे 11 बजे होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा, 11ः45 बजे सोहागपुर में सभा करेंगे। उसके बाद दोपहर 12ः40 बजे रायसेन के बाड़ी, 1ः25 बजे सागर के सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में जनसभा का कार्यक्रम है इसके बाद सीएम का दोपहर 2.25 बजे विदिशा के पठारी, दोपहर 3.10 बजे रायसेन के बेगमगंज, 3.55 बजे विदिशा के बासौदा विधानसभा के हैदरगढ़ में जाने का कार्यक्रम है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!