सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! मिलेगा एक्सट्रा लाभ, नई प्रणाली से 2 लाख तक का फायदा

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jan, 2026 04:22 PM

mp govt announces extra benefits for employees

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब वेतन से कटने वाली बचत राशि की सटीक और पारदर्शी गणना होगी, जिससे कर्मचारियों को पूरा ब्याज सहित पैसा मिलेगा।

अब तक गणना में गड़बड़ी के कारण कर्मचारियों को 25 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक का नुकसान हो रहा था, लेकिन नए सिस्टम से यह राशि एक्सट्रा लाभ के रूप में मिलेगी।

क्या है सरकार की नई व्यवस्था?

वेतन से कटने वाली FBF, GIS और Group Saving Scheme की राशि अब केंद्रीकृत सिस्टम से गणना होगी

ब्याज की गणना में अब मानवीय गलती की कोई गुंजाइश नहीं

सभी भुगतान एक ही सरकारी एप्लीकेशन से होंगे

नई आधिकारिक एप्लीकेशन

 https://www.pension.mp.gov.in

कितने कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

प्रदेश के लगभग 8 लाख अधिकारी-कर्मचारी

OPS, NPS और UPS से जुड़े सभी कर्मचारी शामिल

सेवा समाप्ति पर पूरी बचत राशि + पूरा ब्याज मिलेगा

हर माह कितनी कटौती होती है?

श्रेणी  मासिक कटौती

प्रथम श्रेणी अधिकारी    ₹600

द्वितीय श्रेणी अधिकारी    ₹400

तृतीय श्रेणी कर्मचारी    ₹200

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी    ₹100

70% राशि बचत में

30% राशि बीमा में

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहां बचत राशि की गणना के लिए पूरी तरह केंद्रीकृत डिजिटल सिस्टम लागू किया गया है।

सरकार का साफ संदेश अब कर्मचारियों के पैसे में एक रुपया भी कम नहीं मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!