Edited By Desh Raj, Updated: 24 Feb, 2026 07:03 PM

छत्तीसगढ़ के बजट में महतारी वंदन के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान से राज्य की 68 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। दरअसल महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण योजना ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। साय सरकार...
(रायपुर): छत्तीसगढ़ के बजट में महतारी वंदन के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। इस प्रावधान से राज्य की 68 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। दरअसल महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण योजना ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। साय सरकार ने विधानसभा में पेश बजट में इस योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस बजट प्रावधान के साथ ही ये भी क्लीयर हो गया है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में भी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि मिलती रहेगी।
बजट में महिलाओं पर है खासा फोकस
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि उनके लिए महिलाओं की समृद्धि और बेहतरी सबसे पहले है। महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता है। विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का ये तीसरा बजट था।
राज्य में महतारी वंदन योजना के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी कड़ी में अब तीसरे वर्ष के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे साफ हो गया है कि महिलाओं को योजना की राशि मिलती रहेगी।
पिछले महीने 30 जनवरी को योजना की 24वीं किस्त जारी की गई थी। जिसके तहत 68 लाख 39 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपये डाले गए थे। आपको बता दें कि यह योजना 1 मार्च 2024 को लागू की गई थी, योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। जरुरतमंद महिलाओं के लिए ये काफी फायदेमंद साबित हो रही है।