सिवनी की बेटी बनी स्टार्टअप आइकन, अगरबत्ती उद्योग से रंजीता की उड़ान, 10 महिलाओं को रोजगार, 25 लाख टर्नओवर

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Apr, 2026 07:24 PM

seoni s ranjita dhurve builds successful startup

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयास अब जमीन पर नजर आने लगे हैं। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण सिवनी जिले की सुश्री रंजीता धुर्वे हैं, जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और सरकारी सहयोग से जिले का पहला स्टार्टअप स्थापित किया है।

सिवनी: मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे प्रयास अब जमीन पर नजर आने लगे हैं। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण सिवनी जिले की सुश्री रंजीता धुर्वे हैं, जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और सरकारी सहयोग से जिले का पहला स्टार्टअप स्थापित किया है।

रंजीता धुर्वे ने ‘पंच परमेश्वरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ के माध्यम से अगरबत्ती उद्योग की शुरुआत वर्ष 2023 में एक मशीन से की थी। आज यह उद्योग 10 मशीनों तक पहुंच चुका है और 10 महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है। उन्होंने इस उद्योग में लगभग 10 लाख रुपए का निवेश किया और वर्तमान में उनका वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपए तक पहुंच गया है। उनके स्टार्टअप में अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री का निर्माण किया जाता है।

ग्राम लुघरवाड़ा, तहसील सिवनी निवासी रंजीता धुर्वे अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। वे बताती हैं कि जिला उद्योग केंद्र, सिवनी और एमएसएमई विभाग की योजनाओं का उन्हें भरपूर लाभ मिला, जिससे उनका व्यवसाय आगे बढ़ सका। रंजीता धुर्वे अब अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि जिले की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!