कॉलेज में सवर्ण समाज की छात्राओं ने घेर MP के मंत्री, बोलीं-कॉलेज क्या सिर्फ SC-ST वालों का है,बुरे फंसे मंत्री जी

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Feb, 2026 04:40 PM

mp minister surrounded by upper caste students at college

मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह पहले ही मुश्किलों में चल रहे हैं। कर्नल सोफिया चौधरी पर बयान को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। लेकिन अब ताजे मामले के तहत मंत्री विजय शाह के कुछ छात्राओं ने घेर लिया और मंत्री से सवाल किया...

(खंडवा): मध्य प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह पहले ही मुश्किलों में चल रहे हैं। कर्नल सोफिया चौधरी पर बयान को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। लेकिन अब ताजे मामले के तहत मंत्री विजय शाह के कुछ छात्राओं ने घेर लिया और मंत्री से सवाल किया कि कॉलेज क्या सिर्फ SC-ST के लिए ही है। इस तरह से मौके पर तनाव और असहजता की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक मंत्री विजय शाह माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय के छात्रोत्सव में पहुंचे थे। इसी दौरान आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को सवर्ण समाज की कुछ छात्राओं ने मौके पर घेर लिया और तीखा सवाल कर दिया। छात्राओं ने कहा कि सर, ये कॉलेज क्या सिर्फ एससी -एसटी वालों का ही है, सभी योजनाएं उन्हीं के लिए बनी हैं औऱ  यहां पर पढ़ने की सामग्री भी सिर्फ उन्हें ही मिलती है। इस तरह वहां पर स्थिति ही कुछ अलग तरीके से बन गई।

विजय शाह ने दिया जवाब, बोले- सरकार सभी वर्ग के गरीब छात्रों को दे रही सुविधाएं

सवर्ण समाज की छात्राओं के इस सवाल पर मंत्री विजह शाह ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के गरीब छात्रों सुविधाएं दे रही है। और जिसको भी जरुरत है उसका ख्याल रखा जाएगा। शाह ने कहा कि वह ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए इस तरह के सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगें।

छात्राएं बोली-गरीब जनरल वर्ग को को भी मिले लाभ

सवर्ण वर्ग की छात्राओं ने मंत्री शाह से मांग करते हुए कहा कि एसटी-एसटी की तरह सवर्ण और जनरल छात्रों को भी हॉस्टल, पढ़ने के लिए  सामग्री मिलनी चाहिए। सवर्ण और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को भी जरुरत होती है।

दरअसल ये सारा वाक्या तब पेश आया जब  मंत्री शाह छात्रोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करके मंच से नीचे उतरे ही थे, इसी बीच छात्राओं ने उन्हें घेर लिया। ओबीसी वर्ग की छात्रा ने कहा कि सर पढ़ाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। लाभ एससी-एसटी के लिए ही नहीं बल्कि ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए भी मिलना चाहिए। लिहाजा मंत्री शाह ने  इसके लिए  सीएम मोहन यादव से बात करने का भरोसा दिलाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!