MP के अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, 38 जिलों में अलर्ट जारी

Edited By Vikas kumar, Updated: 10 Sep, 2019 07:24 PM

mp warns heavy rain next 24 hours alert issued 38 districts

देश में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में रेड अलर्ट, 20 जिलों में ऑरेज अलर्ट और अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया गया है। बता दें कि बारिश की वजह से नर्मदा, ताप्ती, वैनगंगा नदी का...

भोपाल(इजहार हसन खान): प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में रेड अलर्ट, 20 जिलों में ऑरेज अलर्ट और अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया गया है। बता दें कि बारिश की वजह से नर्मदा, ताप्ती, वैनगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में कलियासोत डैम से छह गेट खुले होने से नदी के किनारे बसी बस्तियों को खाली कराया गया है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग की चेतावनी
रेड अलर्ट: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी- इंदौर, धार ,खंडवा ,खरगोन ,अलीराजपुर, झाबुआ ,बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम ,शाजापुर, आगर ,देवास ,नीमच, मंदसौर, होशंगाबाद ,बेतुल और हरदा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेज अलर्ट: भोपाल ,छिंदवाड़ा ,जबलपुर ,मंडला, कटनी ,बालाघाट ,नरसिंहपुर ,सिवनी, रायसेन,राजगढ़ ,विदिशा ,सीहोर,अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, गुना, अशोकनगर, रीवा और सागर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!