MP की पहली लिस्ट में परिवारवाद, इन नेताओं के पुत्रों को मिला टिकट

Edited By suman, Updated: 02 Nov, 2018 06:51 PM

mps in the first list of family members sons of these

राजनीति में परिवारवाद का विरोध करने वाली बीजेपी अब अपने मंत्री विधायक पुत्रों को टिकट बांट रही है। शुक्रवार को बीजेपी ने उम्मीवदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 177 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। लिस्ट में कई मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं।...

भोपाल: राजनीति में परिवारवाद का विरोध करने वाली बीजेपी अब अपने मंत्री विधायक पुत्रों को टिकट बांट रही है। शुक्रवार को बीजेपी ने उम्मीवदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 177 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। लिस्ट में कई मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। लेकिन इसके बदले उनके परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा जा रहा है। पहली लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने मंत्री और विधायकों के पांच पुत्रों को मौका दिया है। 


PunjabKesari

बीजेपी के सर्वे में खराब परफॉर्मेंस के चलते सीट गांवाने वाले मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित को सांची से टिकट दिया गया। वहीं, रामपुर बाघेलान से विधायक-मंत्री हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह को टिकट मिला है। चंदला से आरके प्रजापति का टिकट काटकर बेटे राकेश प्रजापति को दिया गया टिकट। सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर यादव को पारुल साहू का टिकट काटकर सुर्खी से टिकट दिया गया है और पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह के बेटे अभय यादव को पृथ्वीपुर से टिकट मिला है। 

 

PunjabKesari

यही नहीं शुक्रवार को ही कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू बीजेपी में अपने बेटे के साथ शामिल हो गए हैं। पार्टी उन्हें घटिया से उम्मीदवार बना रही है। जबकि उनके बेटे को भी टिकट मिलने की आशंका है। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने अपने नियमों  को ताक पर रखते हुए अब सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। फिर चाहें उम्मीदवार कांग्रेस से बीजेपी में आया हो या फिर पार्टी का ही कोई नया नवेला हो। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!