पूर्व गृहमंत्री ने बिछाई बिसात,भारी संख्या में युवा और क्षत्रिय खंगार समाज के लोगों को ज्वाइन कराई  BJP,पावर शो शुरु

Edited By Desh Raj, Updated: 24 May, 2026 10:24 PM

narottam mishra inducts youth and the kshatriya khangar community into the bjp

दतिया में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। पूर्व गृह मंत्री नरोत्म मिश्रा इसके लिए  मैदान में उतर चुके हैं।  इस कडी में में पूर्व मंत्री ने एक तस्वीर शेयर की है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं का भरोसा बढ़ता जा रहा है।

(दतिया): दतिया में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। पूर्व गृह मंत्री नरोत्म मिश्रा इसके लिए  मैदान में उतर चुके हैं।  इस कडी में में पूर्व मंत्री ने एक तस्वीर शेयर की है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं का भरोसा बढ़ता जा रहा है।  मिश्रा ने लिखा है कि दतिया में अनेकों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

युवाओं का बीजेपी में शामिल होने का किया दावा

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री  अमित शाह  AmitShah  की राष्ट्रहितकारी कार्यशैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष NitinNabin के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर आज दतिया में अनेकों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा जी भी मौजूद रहे।

नरोत्तम मिश्रा ने लिखा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी ऊर्जावान युवा साथियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। आप सभी का यह विश्वास संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

क्षत्रिय खंगार समाज के  लोगों का भी बीजेपी में शामिल होने का दावा

 

PunjabKesari

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास के संकल्प से प्रभावित होकर आज  दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेपुरा बमरोल के क्षत्रिय खंगार समाज के  सम्मानित वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साथियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दतिया श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा भी साथ मौजूद रहे। सभी का भाजपा परिवार  मे आत्मीय अभिनंदन किया।

दतिया में  क्षत्रिय खंगार परिहार समाज का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास यह सिद्ध करता है कि जनता विकास, सुशासन और संगठन की मजबूत कार्यशैली के साथ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!