हनी ट्रैप में नया खुलासा: रसूखदारों को फंसाने के लिए 6 कॉलेज छात्राओं का हुआ था इस्तेमाल

Edited By meena, Updated: 04 Nov, 2019 04:40 PM

new reveal in honey trap

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनीट्रैप केस में सीआईडी की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी महिलाओं से पूछताछ के दौरान बताया कि राजगढ़ की छात्रा के अलावा भोपाल के कॉलेज में पढ़ने वाली 6 छात्राओं...

भोपाल: मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल हनीट्रैप केस में सीआईडी की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी महिलाओं से पूछताछ के दौरान बताया कि राजगढ़ की छात्रा के अलावा भोपाल के कॉलेज में पढ़ने वाली 6 छात्राओं का इस्तेमाल भी हनी ट्रैप में रसूखदारों को फंसाने के लिए किया गया था। सीआईडी अब उन छात्राओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हनी ट्रैप केस में एसआईटी के अलावा मानव तस्करी के मामले को लेकर सीआईडी भी जांच कर रही है। जिसके लिए सीआईडी ने भोपाल और छतरपुर की आरोपी महिलाओं को अभियुक्त बनाया है। हनी ट्रैप में फंसी राजगढ़ की आरोपी छात्रा के पिता की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने जीरो पर दोनों महिला आरोपियों पर मानव तस्करी की एफ आई आर दर्ज कर केस डायरी भोपाल के अयोध्या नगर थाने भेजी थी। दोनों महिला आरोपी सीआईडी की रिमांड पर हैं। 

PunjabKesari

महिलाओं ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उनके अनुसार अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में उनका एक फ्लैट है। उसी फ्लैट में राजगढ़ की छात्रा को रखा गया था। वहीं से छात्रा को रसूखदार को फंसाने के लिए भेजा जाता था। आरोप है कि एक आईएएस अधिकारी ने यह फ्लैट छतरपुर की आरोपी महिला को खरीद कर दिया था। इसी फ्लैट में कई रसूखदारों को हनीट्रैप का शिकार बनाया गया था। खुलासे के बाद एसआईटी की टीम उन छह छात्राओं का सुराग लगा रही हैं जिनका इस्तेमाल हनीट्रैप में किया गया था। ऐसे में राजगढ़ की छात्रा के मानव तस्करी के मामले के बाद 6 छात्राओं की जानकारी मिलने से भोपाल और छतरपुर की आरोपी महिलाओं की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन पर और कई एफआइआर भी दर्ज हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!