पुलिस ही नहीं, होमगार्ड के जवान भी दे रहे अपनी ड्यूटी, खतरों के बीच कर रहे हमारी रक्षा

Edited By Vikas kumar, Updated: 06 May, 2020 12:30 PM

not only the police the home guard soldiers are also giving their duties

कोरोना के इस संकट काल में सभी आमजन अपने अपने घरों में हैं। लेकिन पुलिस और होमगार्ड के जवान जोखिम उठाकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। फिर चाहे वो डेंजर जोन हो या हॉटस्पॉट

भोपाल: कोरोना के इस संकट काल में सभी आमजन अपने अपने घरों में हैं। लेकिन पुलिस और होमगार्ड के जवान जोखिम उठाकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। फिर चाहे वो डेंजर जोन हो या हॉटस्पॉट, हर जगह पुलिस और होमगार्ड के जवान बिना डरे लोगों की मदद कर रहे हैं। प्रदेश भर में इस वक्त करीब 12 हजार होमगार्ड के जवान तैनात हैं। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इन सभी जवानों को अलग अलग जिलों में भेजा गया है। पुलिस की जरूरत के हिसाब से इन जवानों को तैनात किया गया है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Lockdown, Home Guard Jawans, Police Jawans, Corona Virus

वहीं ADG, SDRF डीसी सागर ने बताया कि कलेक्टर और SP जरूरत के हिसाब से होमगार्ड जवानों को पुलिस के साथ तैनात किया है। होमगार्ड मुख्यालय जिलों की रिक्वायरमेंट के हिसाब से जवानों को उपलब्ध करवाता है। पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान भी कोरोना के खौफ के बीच अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदेश भर मे करीब 1 हजार होमगार्ड के जवान डेंजर जोन में तैनात हैं। ये जवान हॉटस्पॉट, क्वारंटाइन सेंटर या उन हॉस्पिटल्स में ड्यूटी कर रहे हैं। जहां कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Lockdown, Home Guard Jawans, Police Jawans, Corona Virus

वहीं इस दौरान प्रदेश के 6 होमगार्ड के जवान भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसमें दो अधिकारी भी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि जिन जवानों की ड्यूटी कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में लगाई गई है। उन्हें बचाव के सभी नियम कायदे बताए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनसे फोन पर संपर्क कर रहे हैं और सभी जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!