Edited By meena, Updated: 19 Feb, 2026 07:34 PM

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा में कुछ दिन पहले साईं मंदिर रोड पर एक युवती ने मनासा के पास के गांव के रहने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि उक्त युवक...
नीमच (मूलचंद खींची) : मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा में कुछ दिन पहले साईं मंदिर रोड पर एक युवती ने मनासा के पास के गांव के रहने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवती का आरोप है कि उक्त युवक ने गर्भपात भी करवाया। अब उसे छोड़ दिया। रीवा से लड़की नीमच जिले के मनासा आई और इंसाफ़ के लिए लड़ी। खूब पिटाई भी धोखा देने वाले युवक की लगाई।
जानकारी के अनुसार, रीवा निवासी महक ने मनासा के पास गांव में तीन साल लिव इन रिलेशनशिप पर रह रही थी, लेकिन उसे छोड़ दिया। इस पर लड़की मनासा पहुंची और युवक को पकड़ा। मामला मनासा थाने में पहुंचा और पुलिस ने दोनों को अलग - अलग रहने का समझौता कराया। इसके बाद लड़की उसके घर रीवा चली गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दोनों को अलग - अलग रहने का समझौता कराया। इसके बाद लड़की उसके घर रीवा चली गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।