दिग्गी और जयवर्धन पर बरसे दामोदर यादव, बोले- 2028 में इनकी जमानत जब्त कराएंगे, किले पर गाड़ेंगे नीला झंडा

Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 12:59 PM

damodar yadav lashed out at diggi and jaivardhan

ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाने के उद्देश्य से नागपुर दीक्षा भूमि से ग्वालियर हाई कोर्ट तक निकली जा रही संकल्प यात्रा की सभा कल शाम कांग्रेस नेता...

भोपाल/गुना (इजहार खान) : ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगाने के उद्देश्य से नागपुर दीक्षा भूमि से ग्वालियर हाई कोर्ट तक निकली जा रही संकल्प यात्रा की सभा कल शाम कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़, आरोन में पहुंची। जहां यात्रा के नेतृत्वकर्ता और आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने जयवर्धन सिंह को आड़े हाथों लिया।

PunjabKesari

दामोदर यादव ने कहा दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने यूजीसी का विरोध किया जिसका वीडियो वायरल हो गया। इससे सिद्ध हो गया पिछड़ों, दलित और आदिवासियों के वोट लेना चाहते हैं लेकिन उनको हक अधिकार नहीं देना चाहते किसी भी कीमत पर 2028 में हम ऐसे लोगों की जमानत जब्त करेंगे और इनके किलो पर नीला झंडा गाड़ने का काम करेंगे।

इस यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य को लेकर रही। पार्टी नेताओं ने विधायक शाक्य को 'शोषित और बेबस' बताते हुए उन्हें आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया।

PunjabKesari

यात्रा के दौरान संगठन के कार्यकर्ता अपने साथ एक कुर्सी लेकर आए थे, जिस पर विधायक पन्नालाल शाक्य का नाम लिखा हुआ था। दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि गुना जिला प्रशासन और कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पन्नालाल शाक्य को गरीब, बेबस और लाचार बना दिया गया है, उनकी सुनवाई खुद प्रशासन नहीं कर रहा है। इसी के विरोध स्वरूप यह कुर्सी कलेक्टर को भेंट की जाएगी ताकि उन्हें अहसास हो कि चुने हुए विधायक की क्या स्थिति है। दामोदर यादव ने सीधे तौर पर पन्नालाल शाक्य से अपील की कि यदि वे बाबा साहब के संविधान को मानते हैं, तो भाजपा का साथ छोड़कर आजाद समाज पार्टी में आ जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां उन्हें पूरा सम्मान, पद और अधिकार दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!