जीतू का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस की सरकार बनते ही सबका हिसाब चुकता करेंगे

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2026 06:24 PM

jitu said  as soon as the congress government is formed we will settle everyon

शहडोल जिले में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की...

शहडोल: शहडोल जिले में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन को जिन भाजपाइयों और भू-माफियाओं ने प्रशासन के साथ मिलकर हड़पा है, उसे 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर वापस कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और स्थानीय चुनावों में जीत का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर “सबका हिसाब चुकता” किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस विश्वकल्याण और प्राचीन भारतीय विचारधारा के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

शहडोल में भ्रष्टाचार के आरोप

शहडोल में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यहां कोयला और रेत की कालाबाजारी चरम पर है और भाजपा से जुड़े लोग इससे लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि शुद्ध पानी की मांग को लेकर आवेदन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। पटवारी के अनुसार, जिले में अभी भी केवल लगभग 20 प्रतिशत लोगों को ही नल-जल योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने शहडोल को “भ्रष्टाचार का गढ़” बताते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

प्रदेश अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री और अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील को लेकर भी किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस किसानों के हित में आंदोलन करेगी।

रैली, मार्च और विवादित बयान

रैली अंबेडकर चौक से जयस्तंभ सभा स्थल तक निकाली गई। सभा को जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी, अनूपपुर विधायक फुंदेलाल सिंह, पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता और बिछिया विधायक नारायण बट्टा ने संबोधित किया।

पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मंच से कहा, “अगर आज कलेक्टर यहां होते, तो हम भी लाठी मारते।” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। सभा के बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा गया।

कलेक्टर की अनुपस्थिति में भीड़ ने अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मीडिया से चर्चा में जीतू पटवारी ने दोहराया कि शहडोल में भ्रष्टाचार चरम पर है और कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर संघर्ष जारी रखेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!