डबरा नपा बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अध्यक्ष ने छोड़ी बैठक

Edited By meena, Updated: 27 Feb, 2026 07:54 PM

dabra municipal corporation meeting turns into uproar chairman walks out amid c

नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन शुक्रवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बैठक के दौरान भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए...

डबरा (भरत रावत) : नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन शुक्रवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बैठक के दौरान भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा को बैठक बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद माहौल तनावपूर्ण बना रहा और अंततः करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

PunjabKesari

डबरा नगर पालिका में आयोजित विशेष सम्मेलन के हंगामे के बीच बैठक स्थगित होने को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी साक्षी भारद्वाज ने मीडिया को अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि आज नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया था, लेकिन अध्यक्ष लक्ष्मी देवी द्वारा बैठक को निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में अगली बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है और इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

PunjabKesari

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि बैठक बुलाने वाले अध्यक्ष को यह अधिकार होता है कि यदि उन्हें लगता है कि बैठक नियमानुसार संचालित नहीं हो पा रही है या स्थिति नियंत्रण में नहीं है, तो वे बैठक को स्थगित कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी ओर से आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पत्राचार कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!