अब BJP नेता ने ही ऊषा ठाकुर का कटाक्ष किया, बोले- 'आप करो तो पुण्य और हम करें तो पाप'

Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Dec, 2018 11:23 AM

now the bjp leader says you do virtue and we do sin

अपनी ही पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाने वाली इंदौर-3 से विधायक  ऊषा ठाकुर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। बीजेपी नेता ही अब विरोधाभासी बात करने लगे हैं। परिणाम से पहले उन्हों...

इंदौर: अपनी ही पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाने वाली इंदौर-3 से विधायक ऊषा ठाकुर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। बीजेपी नेता ही अब विरोधाभासी बात करने लगे हैं। परिणाम से पहले उन्होंने वंशवाद को लेकर अपनी ही पार्टी को घेरा था। जिसको लेकर उन्हें कुसुम मेंहदेले का साथ मिला है। वहीं भाजपा नेता गोविंद मालू ने फेसबुक पर ऊषा ठाकुर के खिलाफ एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'आप करो तो पुण्य और हम करें तो पाप'। 

PunjabKesari

बता दें कि, ऊषा ठाकुर इंदौर-3 से वर्तमान विधायक हैं। लेकिन इस बार इस विधानसभा सीट से आकाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा गया है। इसको लेकर उषा ठाकुर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा था कि, प्रदेश में भी वंशवाद ने पैर पसार लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर अमित शाह के साथ सेटिंग कर टिकट हथियाने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर इंदौर-3 सीट पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा नेता गोविंद मालू ने फेसबुक पर उषा के खिलाफ कटाक्ष किया। मालू ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि यही प्राकृतिक न्याय है। पिछले 2013 के चुनाव में उन्होंने मेरे साथ ऐसा ही किया था, जब वे इंदौर-3 से प्रत्याशी बनाई गईं। तब तो मैंने कुछ नहीं कहा। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!