अधिकारियों पर हावी नौकरशाही! विभागीय मंत्री के निर्देश के 20 दिन बाद भी अधिकारी को नहीं किया कार्यमुक्त, उठे सवाल

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2026 05:55 PM

official not relieved of duty even 20 days after minister s directive

बीजापुर जिले में पशुधन विकास विभाग के एक अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। विभागीय मंत्री के निर्देश के बावजूद कारर्वाई में हुई देरी...

बीजापुर: बीजापुर जिले में पशुधन विकास विभाग के एक अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। विभागीय मंत्री के निर्देश के बावजूद कारर्वाई में हुई देरी को लेकर सवाल उठे हैं। इस बीच जिला कलेक्टर ने मामले की जांच कर उचित कारर्वाई का आश्वासन दिया है।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुधन विकास विभाग में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी नरोत्तम समरथ को कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में विभागीय मंत्री रामविचार नेताम द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से बीजापुर जिले में पदस्थ हैं तथा पिछले करीब 20 वर्षों से उपसंचालक कार्यालय की भंडार शाखा में संलग्न रहकर कार्य कर रहे हैं। शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। 

आरोप है कि मंत्री के निर्देश जारी होने के लगभग 20 दिन बाद भी संबंधित अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं किया गया, जिससे विभागीय आदेशों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप ने कहा, 'आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी लेकर उचित कारर्वाई की जाएगी।'  

वहीं पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि संबंधित कर्मचारी को इसलिए कार्यमुक्त नहीं किया गया क्योंकि उसका रिलीवर अभी तक पदस्थ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'रिलीवर कर्मचारी के नहीं आने के कारण संबंधित कर्मचारी को रिलीव नहीं किया गया। विभाग के उच्च अधिकारियों से मुझे यही निर्देश प्राप्त हुए हैं।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!