सागर में भुट्टे तोड़ने खेत में घुसा अतिथि शिक्षक, तार फेंसिंग से लगा करंट, हुई मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Aug, 2024 11:15 AM

one person died due to electrocution in the ocean

सागर जिले में खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले पथरिया जेगन के पास एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले पथरिया जेगन के पास एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई है, मृतक भुट्टा तोड़ने के लिए खेत में घुस गया और तार फेंसिंग में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गौरीशंकर पांडे है जो खिमलासा थाना क्षेत्र में आने वाले गांव में रहता था और अतिथि शिक्षक था मृतक अपने निजी कार्य से खुरई गया हुआ था। यहां लौटते समय उसको ग्राम पथरिया में एक खेत में भुट्टे लगे हुए दिखाई दिए खेत में तार फेंसिंग भी लगी थी जिसमें जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए करंट फैलाया गया था।


 भुट्टा तोड़ने के लिए जा रहे शख्स को पता नहीं था की तार फेंसिंग में करंट आ रहा है और वह तार फेंसिंग के नीचे से निकला और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया जिसे राहगीरों ने देखकर परिजनों को सूचना दी, परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!