पिछले 10 सालों में कोई ट्रांसफर वाला ही मुझसे नाराज हो सकता है और कोई भी परेशान आदमी नाराज होकर मेरे घर से नहीं गया-खंडेलवाल

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Jun, 2026 08:37 PM

only someone involved in a transfer could be upset with me khandelwal

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के राज में ट्रांसफर उद्योग पर खुलकर बोला है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कथित ट्रांसफर उद्योग पर कांग्रेस के मुकेश नायक के आरोपों पर सफाई  देते हुए बड़ी बात बोली है।

बैतूल (रामकिशोर पंवार): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के राज में ट्रांसफर उद्योग पर खुलकर बोला है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कथित ट्रांसफर उद्योग पर कांग्रेस के मुकेश नायक के आरोपों पर सफाई  देते हुए बड़ी बात बोली है।

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों में मेरे पर आने वाला कोई  ट्रांसफर या पोस्टिंग वाला ही मुझसे नाराज हो सकता है, क्योंकि मै उनको ही संतुष्ट नहीं कर सकता हूं। लेकिन मैं गारंटी से कह सकता हूं कि कोई भी परेशान आदमी मेरे घर आया होगा तो वो नाराज या निराश होकर नही गया है। उसकी कितनी भी बड़ी समस्या होगी वो मैने हल करने की कोशिश की है। मेरा हमेशा से प्रयास रहता है कि कोई मेरे  पास से दुखी होकर न जाए।

विजय सेवा न्यास कार्यक्रम बच्चों की स्कूल राशि की प्रदान

जब किसी बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठ जाता है, तो उसके सामने सिर्फ भावनात्मक ही नहीं, बल्कि शिक्षा, परवरिश और भविष्य की भी बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। ऐसे ही बेसहारा बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी बनकर सामने आया है बैतूल का विजय सेवा न्यास। पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल की स्मृति में संचालित यह न्यास आज दर्जनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी निभा रहा है। शुक्रवार को आयोजित एक भावनात्मक कार्यक्रम में स्व विजय खण्डेलवाल के पुत्र मुकेश खण्डेलवाल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल ने 59 बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों को फीस राशि प्रदान की बल्कि बच्चो की बेहतर परवरिश के लिए नियुक्त किये गए केयर टेकर्स को भी आर्थिक सहायता मुहैय्या कराई ।

बैतूल के रामकृष्ण की बगिया में आयोजित इस कार्यक्रम में उन बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया, जिनकी शिक्षा और परवरिश का जिम्मा विजय सेवा न्यास ने उठाया है। कार्यक्रम के दौरान जिले के 14 शासकीय और निजी विद्यालयों के प्राचार्यों को बच्चों की वार्षिक फीस के चेक सौंपे गए। इस अवसर पर करीब 8 लाख रुपये की फीस राशि वितरित की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!