राजाभोज एयरपोर्ट पर 15 कारतूसों के साथ यात्री गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2021 04:19 PM

passenger arrested with 15 cartridges at rajabhoj airport

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सीआईएसए ने एक यात्री को 15 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पास एक लाइसेंसी पिस्तौल है और ये उसी लाइसेंसी पिस्तौल के कारतूस हैं। जबकि तलाशी में उसके बैग से...

भोपाल: भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सीआईएसए ने एक यात्री को 15 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पास एक लाइसेंसी पिस्तौल है और ये उसी लाइसेंसी पिस्तौल के कारतूस हैं। जबकि तलाशी में उसके बैग से पिस्तौल नहीं मिली है। गांधी नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांधी नगर पुलिस थाना प्रभारी अरूण शर्मा के अनुसार, राजाभोज हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जांच के दौरान सीआईएसएफ को अजय खंडेलवाल (55) के बैग से 15 कारतूस मिले। अधिकारियों ने कहा कि खंडेलवाल को इंडिगो के विमान से भोपाल से अहमदाबाद जाना था, लेकिन विमान में बैठने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खंडेलवाल जबलपुर का व्यापारी है और वह अपने इलाज के लिए अहमदाबाद जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!