सीएम साय का जन्मदिन आज, PM मोदी, शाह और योगी ने दी शुभकामनाएं

Edited By meena, Updated: 21 Feb, 2024 03:13 PM

pm modi shah and yogi extended best wishes to cm sai on his birthday

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं...

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी नाथ समेत कई दिग्गजों ने आज ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने लिखा कि साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सीएम साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

PunjabKesari

नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ। इससे पूरे पहुना परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!