PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- सिख दंगा भड़काने वालों को बना दिया मुख्यमंत्री

Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2020 05:19 PM

pm modi targeted congress in parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ का नाम लिए बिना बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सिख दंगे फैलाने वाले सीएम बने हैं। वे आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर संसद में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान पीएम...

नई दिल्ली/भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ का नाम लिए बिना बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सिख दंगे फैलाने वाले सीएम बने हैं। वे आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर संसद में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून पर अपना पक्ष रखते हुए पीएम मोदी ने कहा- जो कांग्रेस आज अल्पसंख्यकों की बात कर रही है क्या वो सिखों को अल्पसंख्यक नहीं मानते हैं?


सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना
संसद में पीएम मोदी ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि- मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं जो अल्पसंख्यक के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहते हैं। उन्हें दिल्ली के सिख दंगे याद हैं। क्या सिख अल्पसंख्यक नहीं थे। सिख भाइयों के गले में टायर डालकर जला दिया था। इतना ही नहीं सिख दंगों के आरोपियों को कांग्रेस ने जेल तक नहीं भेजा था। इतना ही नहीं सिख दंगों के भड़काने का आरोप जिन लोगों के ऊपर लगा है उनको आपने मुख्यमंत्री बना दिया। सिख दंगो में न्याय के लोगों को वर्षों इंतजार करना पड़ा। क्या वो सिख अल्पसंख्यक नहीं थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!