बालाघाट में पुलिस और नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली महिला ढेर

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2020 01:29 PM

police and naxalite encounter in balaghat

नक्सली जिले बालाघाट में दलम-2 नक्सलियों, पुलिस पार्टी और हॉक फोर्स के जवानों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी और हाँक फ़ोर्स और नक्सलियों के बीच कई राउंड फ़ायरिंग हुई है। फ़ायरिंग में पुलिस पार्टी और हॉक फ़ोर्स के जवानो...

बालाघाट: नक्सली जिले बालाघाट में दलम-2 नक्सलियों, पुलिस पार्टी और हॉक फोर्स के जवानों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी और हाँक फ़ोर्स और नक्सलियों के बीच कई राउंड फ़ायरिंग हुई है। फ़ायरिंग में पुलिस पार्टी और हॉक फ़ोर्स के जवानो ने एक महिला नक्सली को मारा गिराया है। हालांकि पुलिस पार्टी से किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुछ समय से गांव मालखेड़ी में नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली थी। नकस्ली गांववालों को राशन के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते मौके पर दबिश दी। जैसे ही नक्सलियों को पुलिस की भनक लगी तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।

PunjabKesari

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी फ़ायरिंग की जिसमें महिला नक्सली को मार गिराया और बाक़ी नक्सली मौक़ा पाकर फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस की सर्चिंग अभी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!