उज्जैन में एक साथ नजर आए I love Mahakal-Mohammed के पोस्टर.. कांग्रेस नेत्री बोलीं- नफरत फैलान बंद करें, हम सब एक हैं

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 30 Sep, 2025 06:32 PM

posters of i love mahakal mohammed were seen together in ujjain

मध्य प्रदेश में पोस्टर विवाद के बीच उज्जैन से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। मंगलवार को फ्रीगंज टॉवर पर महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर देश में धार्मिक और सांप्रदायिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान पोस्टरों में लिखा था.. ‘आई लव मोहम्मद, आई लव महाकाल,...

उज्जैन: मध्य प्रदेश में पोस्टर विवाद के बीच उज्जैन से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। मंगलवार को फ्रीगंज टॉवर पर महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर देश में धार्मिक और सांप्रदायिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान पोस्टरों में लिखा था.. ‘आई लव मोहम्मद, आई लव महाकाल, आई लव ईसा मसीह, आई लव संविधान, आई लव भारत’ और एक पोस्टर पर लिखा था ‘हम भारतवासी सब एक हैं।’

PunjabKesari

कांग्रेस प्रदेश और महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नूरी खान ने बताया कि यह प्रदर्शन नफरत और सांप्रदायिकता के बढ़ते माहौल को रोकने के लिए किया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए आई लव मोहम्मद है, मेरी बहन के लिए आई लव महाकाल है, आई लव हिंदुस्तान, आई लव ईसा मसीह भी है और आई लव गुरु नानक भी है। यह देश सभी का है और यहां हर धर्म के लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया है।’ नूरी खान ने आगे कहा कि यह संदेश देने के लिए महिलाएं एकत्रित हुई हैं कि नफरत और हिंसा फैलाने वालों को रोकना जरूरी है और यह देश हर धर्म के लोगों का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!