Video: गर्भवती महिला ने फांसी लगाई, नवजात सुरक्षित

Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Dec, 2018 11:46 AM

प्रदेश के कटनी जिले में एक आश्चर्यजनक घटना के तहत एक गर्भवती महिला के फांसी लगाने के बाद बच्चे को जन्म देने और बच्चे के सुरक्षित होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस सूत्रों ने बताया...

कटनी: प्रदेश के कटनी जिले में एक आश्चर्यजनक घटना के तहत एक गर्भवती महिला के फांसी लगाने के बाद बच्चे को जन्म देने और बच्चे के सुरक्षित होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय खिरहनी चौकी निवासी लक्ष्मी सिंह नामक गर्भवती महिला ने कल अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि महिला ने इसके बाद बच्चे को जन्म दिया। नवजात प्लेसेंटा (नाड़ी) द्वारा मां से जुड़ा हुआ था। ये देख कर परिजनों ने तुरंत डायल 108 को फोन लगाया। मृत महिला को जन्मे बच्चे के साथ जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत मां से अलग कर जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत मे सुधार आ रहा है। पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!