मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव : दिग्विजय ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल

Edited By PTI News Agency, Updated: 05 Nov, 2020 09:17 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, तीन नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल उठाया है।

भोपाल, तीन नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल उठाया है।

हालांकि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के ईवीएम पर सवाल खड़े करने के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस अपनी पराजय का ठीकरा एक बार फिर ईवीएम पर फोड़ने को तैयार है।

दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’’
इसके जवाब में मुख्यमंत्री चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर तंज कसते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले से हार की भूमिका बनाने लगी है कांग्रेस। यही ईवीएम वर्ष 2018 के चुनावों में थी जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिली। तब ईवीएम ठीक थी। अब जब कांग्रेस को हार दिख रही है तो हार का सारा ठीकरा ईवीएम पर मढ़ दो और खुद छुट्टी पा लो।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अपनी पराजय का ठीकरा एक बार फिर ईवीएम पर फोड़ने को तैयार है। यह वही ईवीएम है जिससे वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। तब ईवीएम ठीक थी, लेकिन अब जब कांग्रेस को पराजय सामने दिख रही है, तो उसे दोष देना कांग्रेस के नेताओं ने प्रारम्भ कर दिया है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!