गरीबों के साथ ये कैसा मजाक, पहले शौचालय में किया क्वारंटाइन, फिर वहीं दिया भोजन

Edited By Vikas kumar, Updated: 04 May, 2020 12:06 PM

quarantine the poor in the toilet

मध्यप्रदेश के गुना जिले एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के राघौगढ़ जनपद की टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा में मजदूर दंपती को स्कूल के शौचाल...

गुना (राजा श्रीवास्तव): मध्यप्रदेश के गुना जिले एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के राघौगढ़ जनपद की टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा में मजदूर दंपती को स्कूल के शौचालय में रविवार को क्वारंटाइन कर दिया गया। इतना ही नहीं, उन्हें वहीं पर भोजन तक दिया गया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Guna, Ashoknagar, laborers, eating in toilets, quarantine in toilets

मामला सामने आने पर दंपती को स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। गुना के कलेक्टर एस. विश्वनाथ ने बताया कि टोडरा गांव में शौचालय में रहते मजदूर का जो फोटो आया है, दरअसल वह मजदूर शराब के नशे में शौचालय में पहुंच गया था। उसकी पत्नी ने शौचालय में भोजन परोस दिया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Guna, Ashoknagar, laborers, eating in toilets, quarantine in toilets

यह बात जांच में सामने आई है। राघौगढ़ जनपद सीईओ जितेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि मजदूर को शौचालय में क्वारंटाइन नहीं किया गया था। फिर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर अफसर और अन्य लोग इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि दंपती को अफसरों ने शौचालय में क्वारंटाइन किया था। मामला सामने आने के बाद उन्हें स्कूल भवन ले जाया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!