राहुल गांधी के कार्यक्रम पर इंदौर में बवाल! परमिशन अटकी तो कांग्रेस ने दी ‘ईंट से ईंट बजाने’ की चेतावनी

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Aug, 2026 02:09 PM

rahul gandhi indore event permission row sparks political clash

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 12 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिल पाई है। कांग्रेस का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से पार्टी के नेता अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अनुमति को लेकर स्थिति साफ नहीं की जा रही है। वहीं, कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

इंदौर में 12 सितंबर को राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी गई है, लेकिन अभी तक अनुमति अटकी हुई है।

PunjabKesariकांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे का आरोप है कि पार्टी के नेता पिछले तीन दिनों से अनुमति के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके अब तक स्टेडियम की अनुमति नहीं दी गई है।चिंटू चौकसे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी युवाओं के हीरो हैं और बीजेपी को राहुल गांधी से फोबिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की अनुमति को लेकर जानबूझकर अड़चन पैदा की जा रही है।

चौकसे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और ‘ईंट से ईंट बजा देगी।’ फिलहाल, नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस का कहना है कि अगर स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलती है तो पार्टी कार्यक्रम के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशेगी। अब देखना होगा कि 12 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन नेहरू स्टेडियम की अनुमति देता है या फिर कांग्रेस को अपना कार्यक्रम किसी दूसरी जगह आयोजित करना पड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!