सड़क हादसा देख रुका Rahul Gandhi का काफिला, गाड़ी से उतरकर की घायल ऑटो चालक की मदद! लोग बोले - नेता हो तो ऐसा’

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Feb, 2026 12:57 PM

rahul gandhi stops convoy to help injured auto driver goes viral

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने मंगलवार को मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने मंगलवार को मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रवाना होते समय उन्होंने एक सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। राहुल गांधी वाहन से उतरकर खुद घायल व्यक्ति के पास पहुंचे, उसका हालचाल जाना और तत्काल इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह यह हादसा हुआ वहां से कई वाहन गुजर चुके थे, लेकिन किसी ने रुककर मदद नहीं की। तभी राहुल गांधी का काफिला वहां पहुंचा। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को देखा और तुरंत काफिला रुकवाया। नेता प्रतिपक्ष ने घायल ड्राइवर से बातचीत कर उसकी स्थिति जानी और अपने साथ मौजूद लोगों से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर इलाज सुनिश्चित कराने को कहा।

घायल युवक ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे पूछा कि चोट कैसे लगी। हादसे की पूरी जानकारी सुनने के बाद उन्होंने कहा – “तुरंत अस्पताल जाओ और इलाज कराओ।” इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगियों को युवक के इलाज की जिम्मेदारी सौंपी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग राहुल गांधी की दरियादिली और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसके बाद राहुल गांधी राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां कांग्रेस द्वारा जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!