जब 'राहुल' की शादी में अचानक पहुंच गए राहुल गांधी, दूल्हा - दुल्हन के साथ खिंचवाई फोटो...

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2024 10:54 PM

rahul gandhi suddenly arrived at the wedding ceremony

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार को तीसरा दिन था।

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार को तीसरा दिन था। राहुल गांधी ग्वालियर पहुंचे और ग्वालियर से शिवपुरी होते हुए राजगढ़ जिले में पहुंचे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी राजगढ़ के भाटखेड़ी में किसान सभा के लिए जा रहे थे। ब्यावरा के पास वह पहुंचे थे। यहां पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी को ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही शादी समारोह चल रहा है।

PunjabKesari
राहुल गांधी अचानक विवाह स्थल पर पहुंच गए। आपको बता दें कि जिस युवक की शादी हो रही थी उसका भी नाम राहुल था। राहुल गांधी को देखकर ग्रामीणों का खुशी का मानो ठिकाना ही नहीं रहा। राहुल गांधी ने सभी लोगों के साथ फोटो खिंचवाई।


जब अचानक राहुल गांधी शादी समारोह में पहुंचे तो शादी समारोह में मौजूद सभी लोग देखते रह गए। खुद दूल्हे के परिवार को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि राहुल गांधी से इस तरह मुलाकात हो जाएगी। राहुल गांधी ने दूल्हा - दुल्हन दोनों को शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने नव दंपति के विवाह सूत्र में बंधने पर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। शादी समारोह में मौजूद जन समुदाय ने तालियां बजाकर राहुल गांधी की सादगी की प्रशंसा की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!