मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन, शिवराज और सिंधिया ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया

Edited By Vikas kumar, Updated: 08 Sep, 2019 11:25 AM

ram jethmalani passed away shivraj and scindia tweeted expressed grief

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का आज सुबह निधन हो गया। पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राम जेठमलानी 95 साल के थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक प्रकट...

भोपाल: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का आज सुबह निधन हो गया। पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राम जेठमलानी 95 साल के थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि हमने एक वरिष्ठ वकील खो दिया।

PunjabKesari

शिवराज सिंह ने ट्वीट कर जताया दुख
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ वकील श्री राम जेठमलानी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आपके जाने से वकालत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

PunjabKesari

सिंधिया का ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राम जेठमलानीजी देश के सबसे बेहतरीन आपराधिक वकीलों में से एक रहे हैं। वह ज्ञान का एक बिजलीघर थे और वो कभी भी अपने मन की बात कहने से कतराते नहीं थे। उनका निधन पूरे कानूनी बिरादरी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!