दिवाली पर दिग्विजय के घर में बनी रंगोलियों की हो रही है हर ओर चर्चा, जानिए इनमें ऐसा क्या खास है खास...

Edited By meena, Updated: 25 Oct, 2022 07:21 PM

rangolis made in digvijay s house are being discussed everywhere on diwali

एमपी से राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानबाजी और ट्वीट की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दिवाली के बाद एक बार फिर सांसद सिंह चर्चाओं में हैं,

भोपाल(विवान तिवारी): एमपी से राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानबाजी और ट्वीट की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दिवाली के बाद एक बार फिर सांसद सिंह चर्चाओं में हैं, उसकी वजह ये है कि उनके बंगले में बनाई गई रंगोली है। जो लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रही है और उसपर चर्चा का बाजार भी गर्म है। राजा साहब के घर पर बनी इस बार की रंगोली में उनकी राजनीतिक रंग मिला हुआ है। वैसे दिवाली पर हर घर में चाहे वो आम हो या वीआईपी उनके आंगन और मुख्य द्वार पर एक से एक आकर्षक रंगोली बनाई जाती है। वही दिग्विजय सिंह के B-1, श्यामला हिल्स वाले बंगले में भी हर वर्ष की तरह इस बार भी रंगोली बनाई गई मगर इस बार की रंगोली में खूब सारे रंगों के साथ ही राजनीतिक रंग ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए पूरी आकृति को आकर्षक और चर्चा का विषय बना दिया।

PunjabKesari

• रंगोली में दिए संदेशों ने किया लोगों को किया आकर्षित

राजा साहब के घर पर बनी इस खास रंगोली में कई प्रकार के संदेश लिखे गए थे, "मिले कदम जुड़े वतन", "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो" जैसे शब्द लिखे हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले पर बनी इस आकर्षक रंगोली ने राजनीतिक गलियारों में खुद को चर्चा का केंद्र बना लिया है। मान्यता के अनुसार दीपावली पर रंगोली बनाना उतना ही शुभ माना जाता है जितना दीपक जलाना। ऐसा कहा जाता है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी हर घर जातीं हैं, इसलिए घर के मुख्य द्वार को आकर्षक और सुन्दर बनाने के लिए लोग अपने घरों में रंगोली बनाते है।

PunjabKesari

• दिग्विजय ने ट्वीट कर चर्चित रंगोली की शेयर की थी फोटोज

कुछ दिनों पहले तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के यहां पर बनी एक रंगोली में लिखा हुआ था कि "नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो" दूसरी रंगोली में ये लिखा हुआ था "मिले कदम जुड़े वतन"। वही इस रंगोली के सुर्खियां बटोरने का एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि इन आकृतियों में जो संदेश दिए गए है वो सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए रंगोली की तस्वीरें शेयर की और ये लिखा कि दीपावली पर दीपों से, मोमबत्ती से या अपने घरों में रंगोली से भारत जोड़ो-एकता व उन्नति या केवल भारत जोड़ो- मिले कदम, जुड़े वतन का संदेश लिखें और सोशल मीडिया पर डाले तो अच्छे विजुअल आ सकते हैं। मेरी इन सभी भाइयों और बहनों से प्रार्थना है कि वे भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ें।

PunjabKesari

• महंगाई और बेरोजगारी के कारण देशवासी अंधकारमय में जीवन जीने को मजबूर:

बीते दिन दिग्विजय ने इन्हीं रंगोली के माध्यम से प्रदेश और देशवासियों दिवाली की शुभकामनाएं भी दे दी। उन्होंने लिखा है कि आज महंगाई व बेरोजगारी की वजह से देशवासी अंधकारमय जीवन जीने को मजबूर हैं। भारत जोड़ो यात्रा इस भीषण अंधकार को खत्म करने में प्रकाश पुंज का काम कर रही है। जब जहां अवसर मिले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर उम्मीदों के दीप प्रज्जवलित करें। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!