Edited By meena, Updated: 17 Jan, 2026 06:24 PM

मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के SC-ST महिलाओं और दुष्कर्म से जुड़े विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है...
भोपाल : मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के SC-ST महिलाओं और दुष्कर्म से जुड़े विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश भर में उनके विरोध में पुतला दहन हो रहे हैं। भाजपा ने भी इस बयान का कड़ा विरोध किया है। बरैया के बयान पर प्रदेश के मुखिया मोहन यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, मैं फूल सिंह बरैया के बयान की निंदा करता हूं। कांग्रेस विधायक समाज में जहर घोलने का काम रहे हैं, राहुल गांधी को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। सीएम मोहन ने कहा कि राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। ऐसे में उन्हें फूल सिंह बरैया के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। राहुल गांधी उन्हें पार्टी से बहार करें और सस्पेंड करके ये बताएं कि समाज के बाकी वर्गों के प्रति भी उनकी संवेदनाएं हैं। सीएम डॉ यादव ने आगे कहा कि, फूल सिंह बरैया एक विधायक है ऐसे में उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।
क्या है विवादित बयान
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा...खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप करने का मन हो जाता है, जबकि SC ST OBC में सुंदर लड़कियां होती नहीं हैं..उनके साथ रेप इसलिए होते हैं क्योंकि धर्म ग्रंथों में लिखा है एसटी एससी महिलाओं के साथ संबंध बनाने से तीर्थ करने जितना फल मिलता है ये विवादित बयान दिया है। धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ नहीं जा पाता, तो शेड्यूल कास्ट की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है।” उन्होंने आगे यह भी कहा- “जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते, वे धर्मग्रंथों के अनुसार चलते हैं, घर पर रहते हैं और रात के अंधेरे में शेड्यूल कास्ट की लड़की को पकड़ते हैं, फिर उसके साथ सहवास करते हैं।”

कांग्रेस बोलीं- उनका व्यक्तिगत बयान, पार्टी का लेना देना नहीं
मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। कांग्रेस इससे सहमति नहीं रखती। उन्होंने कहा कि बलात्कार एक मानसिक सोच होती है, कोई जाती धर्म देख कर बलात्कार नहीं होता। ऐसे अपराध अपराधी प्रवृति के लोग करते हैं। ख़ूबसूरती आंखों में बसती है हर बच्चा अपने मां बाप के लिए सबसे सुंदर होता है। वहीं फूल सिंह बरैया ने स्पष्ट कहा कि फूल सिंह बरैया को लेकर यदि कोई शिकायत मिलती है तो पार्टी में अनुशासन समिति है जो एक्शन लेगी। ऐसे निर्णय हाईकमान करता है।