'दुर्गा प्रतिमाओं' पर साध्वी प्रज्ञा की दो टूक- सिर्फ हिंदू त्योहारों को टारगेट करना बंद करें

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2019 04:16 PM

sadhvi pragya s attack on  durga idols

राजधानी भोपाल में दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई कम करने के कमलनाथ सरकार के फैसला का भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कड़ी आलोचना की है। गुरुवार को भोपाल में मूर्ति कारीगरों से मीटिंग के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि प्रशासन ताजिए पर भी आपत्ति उठाए...

भोपाल: राजधानी भोपाल में दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई कम करने के कमलनाथ सरकार के फैसला का भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कड़ी आलोचना की है। गुरुवार को भोपाल में मूर्ति कारीगरों से मीटिंग के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि प्रशासन ताजिए पर भी आपत्ति उठाए, सिर्फ हिंदू त्योहारों को टारगेट करना बंद करे। हिंदू धर्म पर कुठाराघात नहीं होने दूंगी। उन्होंने एक दो दिन में भोपाल कलेक्टर से मिलने की बात भी कही।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह पर दी तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भगवा वस्त्र वाले बयान पर साध्वी ने कहा, भगवा को आतंकवादी कहने वाले लोग कभी धार्मिक नहीं हो सकते। ऐसे लोग जो भगवा को गाली देते हैं, संन्यासियों को गाली देते हैं, ऐसे लोग क्या धार्मिक हो सकते हैं? मैं इन बातों को मानने के लिए तैयार नहीं हूं। वहीं उन्होंने भगवाधारियों को और भगवा का सम्मान करने वाले सनातनियों को एकजुट हो कर ऐसे लोगों का विरोध करने की बात कही।

PunjabKesari

विधायक लक्ष्मण सिंह की आत्मा को बताया शुद्ध
साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी द्वारा किसानों से माफी मांगने वाले बयान पर कहा, मैं यह कह रही हूं कि कांग्रेस में जिनके अंदर आत्मा है, आत्मा कभी झूठ नहीं बोलती और जिनके अंदर आत्मा है, वे सत्य का बखान करेंगे ही। समय आ रहा है इनके सबके पाप बोलेंगे और जिनके अंदर शुद्ध आत्मा है वह बोलेगी और इन सब के मुंह से सत्य निकलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!