पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान कहा - कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे, जीतू पटवारी ने भी कह दी ये बड़ी बात..

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Feb, 2024 10:44 AM

sajjan singh verma s big statement came out

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का एक बयान सामने आया है।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का एक बयान सामने आया है। रविवार की शाम को सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी कमलनाथ जी से चर्चा हुई है। कमलनाथ जी का पूरा फोकस अभी लोकसभा चुनाव पर है और मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातीय समीकरण कैसे होंगे इस बात पर कमलनाथ का फोकस है। कमलनाथ जी ने कहा है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा है।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी से मेरी बात हो गई है। कमलनाथ जी ने कहा है कि मैं कांग्रेसी हूं था और रहूंगा। मीडिया में जो बातें चल रही हैं यह सब गलत हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी ने मुझसे कहा है कि मीडिया में जो भी बातें आ रही हैं यह एक तरह का षड्यंत्र है और वे हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के साथ जिए हैं और अंतिम समय तक रहेंगे।


बता दें की नकुलनाथ और कमलनाथ शनिवार से दिल्ली में हैं। रविवार को कमलनाथ अपने आवास से निकले और उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि मेरी अभी कहीं कोई बात नहीं हुई है। अभी तो मैं तेहरवी में जा रहा हूं आपको चलना है तो चलो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!