लोकसभा चुनाव के लिए शिवराज को संघ ने चेताया, विस की तरह न हो इस बार चूक

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 Mar, 2019 11:30 AM

sangh warns shivraj for lok sabha elections not like vs

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गहमा गहमी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दम खम से मैदान में उतर चुकी हैं। वहीं मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को संघ ने नसीहत दी है कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा...

ग्वालियर: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गहमा गहमी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दम खम से मैदान में उतर चुकी हैं। वहीं मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को संघ ने नसीहत दी है कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनाव में चूक नहीं होनी चाहिए। शिवराज बुधवार को यहां केदारपुर स्थित सेवा भारती धाम में सर संघचालक मोहन भागवत से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच लोकसभा चुनावों के साथ ही अन्य विषयों पर करीब आधा घंटे तक चर्चा हुई।

PunjabKesari

संघ की अभा प्रतिनिधि सभा में शामिल हुए देशभर के प्रांत प्रचारकों से मिला फीडबैक है। जिसके आधार पर संघ ने लोकसभा चुनाव में अपने स्वयंसेवकों को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाने को कहा है। मुलाकात के बाद श्री सिंह बैराड़ में भाजपा की विजय संकल्प अभियान यात्रा में शामिल होने रवाना हुए। 


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!