किसान कर्ज माफी का दूसरा चरण होगा जल्द शुरू, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By meena, Updated: 31 Jan, 2020 11:14 AM

second phase of farmer loan waiver will start soon

मध्य प्रदेश सरकार किसान कर्ज माफी के दूसरे चरण की प्रक्रिया फरवरी में शुरू करने जा रही है। इसे लेकर सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए...

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार किसान कर्ज माफी के दूसरे चरण की प्रक्रिया फरवरी में शुरू करने जा रही है। इसे लेकर सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। दूसरे चरण में करीब साढ़े चार हजार करोड़ के कर्ज माफ किए जाने है।

PunjabKesari

सीएम कमलनाथ ने दूसरे चरण की कर्जमाफी शुरू करने को लेकर मंत्रालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों की कर्ज माफी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे चरण में करीब सात लाख किसानों के कर्ज माफ होने हैं। सीएम कमलनाथ ने कहा कि पहले चरण में जो किसान फसल ऋण माफी का फायदा लेने से छूट गए हैं, उन्हें दूसरे चरण की कर्ज माफी की प्रक्रिया में लाभ देना होगा। इसी को लेकर सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के आवेदन 31 जनवरी तक लिए जाएं ताकि उन किसानों को भी लाभ मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!