घर में अकेली लड़की को देख युवक ने की छेड़छाड़, युवती ने किया विरोध तो मार दिया चाकू

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 11 Oct, 2020 01:25 PM

seeing the girl alone in the house the young man molested

भिंड के परा गांव मे एक 17 साल की लड़की के साथ पडोस के युवक ने घर मे घुसकर छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने लड़की के गले कंधे और सीने पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी और...

भिंड (योगेंद्र भदोरिया): भिंड के परा गांव मे एक 17 साल की लड़की के साथ पडोस के युवक ने घर मे घुसकर छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने लड़की के गले कंधे और सीने पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी और परिजन खेतो मे काम करने गए हुए थे। परिजन जब घर लौटे तो लड़की को लेकर तुरंत जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया। अटेर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर लड़की के बयान भी लिए है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhind, girl stabbed, knife attacked, girl attacked, police

दरअसल परा गांव मे 17 साल की लड़की शनिवार की दोपहर घर पर अकेली थी। लड़की के परिवार के लोग खेतो मे काम करने के लिए गए हुए थे। लड़की के परिजनो का कहना है कि तभी पडो़स मे रहने वाला शेरसिंह घर मे लड़की को अकेला पाकर घर के अंदर दाखिल हो गया। शेरसिंह ने पहले घर का दरवाजा अंदर से बंद किया फिर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की ने खुद को बचाने के लिए छत पर जाने के लिए दौड़ लगा दी। ये देखकर शेरसिंह ने लड़की को पहले धमकाया। लेकिन जब लड़की जोर जोर से चिलाई तो शेरसिंह ने चाकू से लड़की का गला काट दिया। इतना ही नहीं शेरसिंह ने लड़की के कंधे और सीने पर भी चाकू मारकर लड़की को घायल कर दिया। इसके बाद शेरसिंह मौके से निकल गया। लड़की के परिजन जब शाम के वक्त घर पहुंचे तो लड़की को लहुलुहान देखकर दंग रह गए। परिजन तुरंत ही लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और लड़की को भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद अटेर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल मे लड़की के बयान भी लिए। अटेर थाना टीआई का कहना है कि बयानो के आधार पर आरोपी के खिलाफ़ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!