धार्मिक नगरी में नपा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप! साध्वी की शिकायत से बढ़ी सियासी हलचल

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2026 02:39 PM

serious allegations against the municipal council president in ratanpur sadhvi

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की धर्मनगरी रतनपुर में एक साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप...

डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की धर्मनगरी रतनपुर में एक साध्वी ने नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।

साध्वी का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष लगातार उनका पीछा कर रहे हैं, सार्वजनिक रूप से अपमानित कर रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनका कहना है कि रतनपुर थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने मामले को एसएसपी के सामने उठाया है।
शिकायत के अनुसार, 3 जून 2026 को साध्वी पद्मिनीपुरी फुलवारीपारा स्थित मथुरावासी हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप वहां पहुंचे और उन्हें भोजन करने से रोकते हुए वहां से जाने के लिए कहा।

साध्वी ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और संत-महात्माओं के सामने हाथ पकड़कर उन्हें हटाने की कोशिश की गई। अब साध्वी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!