आउटसोर्स कर्मचारियों को डबल खुशखबरी, 2 महीने मिलेगा वेतन, दूसरी मांगें भी होंगी पूरी

Edited By Desh sharma, Updated: 12 Jan, 2026 05:44 PM

sevdha municipal council outsourced employees receive double good news

सेवढ़ा नगर परिषद की हड़ताल खत्म हो गई है। पिछले तीन दिनों से स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों हड़ताल पर बैठै थे।कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर प्रशासन और नगर परिषद ने निराकरण का भरोसा दिया है।

(डबरा): सेवढ़ा नगर परिषद की हड़ताल खत्म हो गई है। पिछले तीन दिनों से स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों हड़ताल पर बैठै थे।कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर प्रशासन और नगर परिषद ने निराकरण का भरोसा दिया है।

मांगों को हल किए जाने के आश्वासन के बाद कर्मचारी ने हड़ताल खत्म की और सफाई व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों से बात करने प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र जाटव, एसडीओपी अजय चानना के साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद नागिल धरना स्थल पर गए थे।

जिन मांगो को लेकर हड़ताल पर थे कर्मचारी

कर्मचारी अपनी कई मांगो को लेकर स्ट्राइक पर चले गए थे जिनमें आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलना, सुरक्षा किटों की कमी, ठेकेदार का शोषण, पहले की बकाया सैलरी के साथ ही कई दूसरी मांगें थी। कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर मुखर हो चुके थे और किसी भी सूरत में समस्या का हल चाहते थे। कर्मचारियों के रुख को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर जाकर बात की और मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया।

नगर परिषद सेवढ़ा ने आश्वसन देते हुए बताया कि नवंबर और दिसंबर 2025 के वेतन भुगतान में देरी हुई है जिस पर प्रमुखता से विचार किया है। ठेकेदार से इस बाबत जानकारी लेकर दो दिन में ये वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं  सफाई कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क, सुरक्षा किट उपलब्ध कराने को लेकर भी भरोसा दिलाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की दूसरी मांगों को लेकर भी गौर किया गया है और जल्द से जल्द इन पर अमल करने का बात कही गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!