Edited By Desh Raj, Updated: 19 Feb, 2026 08:51 AM

मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन का मुद्दा लगातार गूंजता रहता है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है लेकिन अब इसी मामले को लेकर मुरैना में बड़ी कार्रवाई हुई है। कार्रवाई करते हुए थाने के 7 पुलिस वालों पर एक साथ गाज गिरी है और उन्हें SP ने...
(मुरैना): मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन का मुद्दा लगातार गूंजता रहता है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है लेकिन अब इसी मामले को लेकर मुरैना में बड़ी कार्रवाई हुई है। कार्रवाई करते हुए थाने के 7 पुलिस वालों पर एक साथ गाज गिरी है और उन्हें SP ने सस्पेंड कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप है और विभाग में हलचल है।
पकड़े गए ट्रैक्टर और ट्रालियां थान से छोड़े गए
दरअसल अवैध रेत के खेल ने एक बार फिर पुलिस महकमे के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई थी और उनको थाने पहुंचाया गया था। लेकिन इन ट्रैक्टर ट्रालियों मे से ज्यादातर छोड़ दिए गए जिससे पुलिस पर सवाल उठे। लेकिन इसी संबंध में एक वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले में एक्शन हुआ और पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी।
मामला मुरैना जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र का है। चिन्नौनी थाना पुलिस ने दिनांक 16 फरवरी को होराबराह के बीहड़ों में रेत भरकर ला रहीं पांच ट्रैक्टर और ट्रॉलियां को पकड़ा था। लेकिन थाना प्रभारी ने चार वाहनों को छोड़ दिया और एक ट्रैक्टर को पकड़ने का हवाला देकर अफसरों को अवगत करा दिया।
लेकिन पूरे मामला का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक वीडियो बुधवार को सामने आया और सारी पोल खुल गई। वीडियों में थाने में ही पदस्थ एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोडऩे की बात कहता हुआ सुनाई दिया तो हलचल मच गई। फिर क्या था वीडियो वायरल हो गया और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने थाना प्रभारी, सहित सात लोगों को सस्पेंड कर दिया।
आपको बता दें कि चंबल नदी के होराबराह घाट से रोज भारी संख्या में रेत के अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भरकर जाती हैं। 16 फरवरी को भी चिन्नौनी थाना पुलिस ने पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा था लेकिन इस कार्रवाई का वीडियो मौके पर मौजूद ग्रामीण ने बना लिया था। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने ले जाया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। थाना परिसर में ही रेत के ढेर दिखाई दिए ।
थाना प्रभारी के संग सात पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
ट्रैक्टर और ट्रालियों को पकड़कर छोडऩे के मामले उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और वीडियो सामने आया तो फिर कार्रवाई हुई और थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम, एएसआई कमलेश कुमार, पुलिस प्रधान आरक्षक सनत कुमार, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक किशन कटारा, प्रवीण शर्मा के साथ ही नवीन पाटिल को सस्पेंड करने का एक्शन हुआ है।