भाजपा में खत्म नहीं हो रहा असन्तुष्टि का दौर! शरद पाचुनकर बोले- सीनियर लीडरों को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है!

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 May, 2023 06:01 PM

sharad pachunkar said senior leaders are being listed in bjp

भाजपा नेता और पूर्व महापौर शरद पाचुनकर ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर लीडरों को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है।

देवास (अहमेशाम कुरैशी): पूर्व मंत्री दीपक जोशी (deepak joshi) के भाजपा से कांग्रेस (congress) में आने के बाद शहर के ही एक और भाजपा नेता और पूर्व महापौर शरद पाचुनकर (Sharad Pachunkar) भी भाजपा (bjp) की कार्यशैली से असन्तुष्ट दिखाई दे रहे हैं। शरद पाचुनकर (Sharad Pachunkar) ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा तो ठीक है, लेकिन फिलहाल उसकी कार्यप्रणाली ठीक नहीं चल रही है, अनुभवी और सीनियर लीडरों को लोगों को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है और आने वाले विधानसभा में भी इसका असर पड़ेगा। कर्नाटक (karnataka election 2023) में ही देखिये, वहां कोई पार्टी थोड़ी हारी है। कर्नाटक में जिन नेताओं के आचरण ठीक नहीं थे,उसका परिणाम था, कि पार्टी को आज वहां हार का सामना करना पड़ा है। 

भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मान सम्मान नहीं मिल रहा! 

मध्य प्रदेश में भी इसके परिणाम सामने आयेगे, क्योंकि यदि कार्यकर्ता की नाराजगी है और वो नाराज़गी यदि जनता के बीच जाती है, तो उसके परिणाम नुकसान दायक है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में काम करते करते करीब 50 सा हो गए हैं। लेकिन जो रिस्पांस मिलना चाहिए, वो नहीं मिल रहा है। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं को मान सम्मान नहीं मिल पा रहा है। असन्तुष्ट के साथ ही कांग्रेस में जाने की बात को नकारते हुए शरद पाचुनकर ने कहा कि अभी तो कोई ऐसा विचार नहीं है, अब मेरा पूरा जीवन भाजपा में गुजर गया है, हम तो पार्टी से सैद्धांतिक रूप से जुड़े हुए है। हमारे पास सेवा का संकल्प होना चाहिए, शासक बनकर काम नहीं करना चाहिए। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!