शिवपुरी की मुस्कान शेख ने दुनिया भर में लहराया MP का परचंम, कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2022 06:42 PM

shivpuri s muskaan sheikh waved mp s flag all over the world

शिवपुरी की रहने वाली मुस्कान शेख ने मध्य प्रदेश का नाम दुनियाभर में नाम रोशन किया है। मुस्कान शेख ने न्यूजीलैंड में आयोजित पावर लिफ्टिंग कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

शिवपुरी(भूपेंद्र शर्मा) : शिवपुरी की रहने वाली मुस्कान शेख ने मध्य प्रदेश का नाम दुनियाभर में नाम रोशन किया है। मुस्कान शेख ने न्यूजीलैंड में आयोजित पावर लिफ्टिंग कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बीते माह मुस्कान का सिलेक्शन कॉमनवेल्थ के लिए हुआ था जिसमें आज उन्होंने 4 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

मुस्कान शेख शिवपुरी के छोटे से गांव मझेरा से हैं। जहां उनके पिता दारा मोहम्मद पोल्ट्री फार्म व्यवसाई हैं। अपनी बेटियों के साथ दारा मोहम्मद ने पूरी मेहनत की और ना केवल खुद उनके प्रशिक्षक बने बल्कि देशभर में जहां जहां प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वहां वे उनके साथ जाकर उत्साहवर्धन करते रहे जिससे मुस्कान हर प्रतियोगिता में फतह हासिल करती चली गई। मुस्कान का यह फतह हासिल करना शिवपुरी के लिए गर्व की बात है। मुस्कान ने सारी दुनिया में शिवपुरी के नाम का परचम लहरा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!