Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Apr, 2026 01:09 PM

भोपालः एमपी में से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। बीजेपी सांसद के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खेत में कुएं में कूदकर अपनी जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस...
भोपालः एमपी में से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। बीजेपी सांसद के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल ने खेत में कुएं में कूदकर अपनी जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, आत्महत्या के कारण के बारे में पता नहीं लगा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पार्टी में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। उनका शव खेत के कुएं में में मिला है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद के छोटे भाई ने खेत में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
घटना की जानकारी पर भाजपा पार्टी में शोक पसरा है। यहां भोलड़ा गांव स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, रिश्तेदारों की भीड़ लग गई है।
इधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूत्रों से पता चला है कि विश्वनाथ पाटिल सुबह चार बजे घर से निकले थे। लेकिन, इसके बाद उनका शव खेत में कुएं में मिला है।