शिवराज का दावा, 'मोदी को जिस नेता ने गाली दी वह गहरे गड्ढे में गया'

Edited By Vikas kumar, Updated: 23 Aug, 2019 05:47 PM

shivraj claims the leader who abused modi went deep into the pit

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। पीएम मोदी की लोकप्रियता भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। मोदी आज विश्व के सबसे ज्यादा लोकप्रिय...

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। पीएम मोदी की लोकप्रियता भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। मोदी आज विश्व के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। शिवराज ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और मप्र में कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा मोदी को गाली देने वाली पार्टी या नेता गहरे गड्ढे में चले गए। इसकी झलक उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी बंगाल और बिहार में देखी जा सकती है। जहां जिसने जितनी गाली दी, जनता ने उसे उतने ही गहर गड्ढे में भेजने का काम किया।

PunjabKesari

किस पार्टी के नेता मॉब लिंचिंग के लिए निकले थे 
दरअसल, हाल में ही सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के समारोह में कहा था कि 1984 में राजीव गांधी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। लेकिन तब देश में भय का माहौल नहीं बनने दिया गया था। इस पर मप्र के पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि हजारों सिख भाई-बहनों का कत्लेआम किसने किया था। उस समय किस पार्टी के नेता मॉब लिंचिंग के लिए निकले थे। उस समय लोगों को जिंदा जला दिया गया था। ये सब आंतक नहीं था तो और क्या था।

कर्ज माफ नहीं, किसान बने डिफॉल्टर 
वहीं प्रदेश में कमलनाथ सरकार को आड़े हाथों में लेते हुए शिवराज ने कहा वह मुख्यमंत्री की किसानों के नाम अखबारों में लंबी-चौड़ी चिट्ठी देखकर हैरान हैं। उनहोंने कहा किसानों का चिट्ठी नही कर्जमाफी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया वे डिफॉल्टर बन गए हैं. ऐसे में उन्हें अब 14 प्रतिशत ब्याज देना पड़ रहा है। शिवराज ने आगे कहा कमलनाथ सरकार ने मक्के और सोयाबीन के 500 रुपये प्रति क्विंटल खा गई। साथ ही धान का बोनस भी खा गई। चिट्ठियों से कुछ नहीं होने वाला है। किसानों के खातों में जब पैसे जमा किए जाएंगे तभी वे संतुष्ट होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!